आधे घंटे की बारिश में डबरा हुआ जलमग्न

आधे घंटे की बारिश ने खोली डबरा नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल
सराफा बाजार, जवाहरगंज, सुभाषगंज और कन्या महाविद्यालय के पीछे की गलियों में जलभराव, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर उठे सवाल

एंकर…डबरा मंगलवार को हुई महज आधे घंटे की झमाझम बारिश ने डबरा नगर पालिका की बरसात पूर्व तैयारियों और विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी,पहली ही तेज बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। कटारिया चौराहा, सराफा बाजार, जवाहरगंज, सुभाषगंज और कन्या महाविद्यालय के पीछे की गलियों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कटारिया चौराहे पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं,जलभराव के कारण दोपहिया वाहन पानी में फंस गए।जबकि पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया,सराफा बाजार और आसपास की गलियों में दुकानों के सामने तक पानी भर गया। जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी,कन्या महाविद्यालय के पीछे की गलियों में भी जल निकासी नहीं होने से लंबे समय तक पानी जमा रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका हर वर्ष बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करती है, लेकिन पहली ही बारिश में ये दावे धराशायी हो जाते हैं। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों के बावजूद यदि मुख्य बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन रही है।तो इन कार्यों की गुणवत्ता और योजना पर सवाल उठना स्वाभाविक है,
नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव के कारणों की निष्पक्ष जांच कराएं और स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि हर वर्ष बरसात के दौरान शहरवासियों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट