जमीन विवाद में एसिड फेंकने के प्रयास का आरोप

जमीन विवाद में एसिड फेंकने के प्रयास का आरोप, पीड़ित परिवार पहुंचा कलेक्ट्रेट
लोकेशन~ देवास मध्य प्रदेश
रिपोर्ट ~भालचंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ

देवास~ग्राम सुनवानी कराड़ निवासी श्रीमती सीमा पति मुकेश एवं योगेश पिता मुकेश ने कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पड़ोसी किसानों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा एसिड फेंकने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

प्रार्थियों ने बताया कि 24 जून 2026 को उनकी कृषि भूमि पर कथित रूप से ओंकारसिंह पिता गिरधारी, उसके पुत्र शुभम, गब्बर, अर्जुन, सौदान एवं विकास हकाई करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपी एसिड लेकर आए और उनकी बहू रोशनी व बेटी योगिता पर एसिड फेंकने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्य मौके से भागकर बच गए।

प्रार्थियों ने बताया कि मामले की रिपोर्ट थाना बरोठा में अपराध क्रमांक 273/26 के तहत दर्ज है, लेकिन एसिड फेंकने के प्रयास सहित अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट