12 साल बाद 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

12 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

विभिन्न प्रांतों में नाम बदलकर पुलिस से बच रहा था

फतेहपुर यूपी के थाना क्षेत्र औंग में 50 हजार रूपए का घोषित इनामी फरार बदमाश बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला पुत्र हम्मन उर्फ सनाउल्ला पकड़ा गया । यह बदमाश यूपी के जिला सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात ग्राम बज्जू हडही का रहने वाला था ।एसटीएफ ने जनपद फतेहपुर थाना औंग क्षेत्र गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है । पूंछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि 22 दिसंबर 2014 को औंग थाना क्षेत्र में अजंता होटल के सामने अपने चार साथियों सहित एक राहगीर से 9 लाख रुपए की लूट की थी । तभी पुलिस से बचने के लिए विभिन्न प्रांतों महाराष्ट्र , तेलंगाना , उड़ीसा , कर्नाटक में छिपकर तथा अपना नाम बदलकर ट्रक चलाने का काम करता था । थाना औंग में यह अभियुक्त जघन्य अपराधों में वांछित था । काफी दिनों से जिले में एसटीएफ निरीक्षक शिवनेत्र सिंह की टीम अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए थी । 50 हजार के इनामी बदमाश के पकड़े जाने के बाद लोगों ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की जमकर तारीफ की है

Related Posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में फिर दहशत आशापुर जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग कटा, पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण फतेहपुर यूपी । विकास खण्ड मलवां में गंगा…

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर मेन बाजार की उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस ने विभाग को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने मेन बाजार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट