भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट व्यापारियों का सम्मान

बहराईच में दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

बहराइच दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में सर्वाधिक राजस्व कर जमा करने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर अधिकतम जीएसटी राजस्व देने वाले टर्नओवर कुल 10 कर दाताओं में श्रावस्ती किसान सहकारी समिति लिमिटेड, मेसर्स अवध साल्वेक्स लि., मेसर्स सील बायोटेक लि., मेसर्स शीतल फार्मास्युटिकल प्रा. लि., मेसर्स साहू सुरती भण्डार, मेसर्स नानपारा वुड प्रोडक्ट्स, विनियर एंड प्लाईवुड, मेसर्स अमृत सत्य, मेसर्स सेफ्टी सिक्योरिटी एजेन्सी, अंषुमन एंटरप्राइजेज को स्मृति चिन्ह एवं भामाशाह सम्मान प्रमाण से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकरीवाल उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर