देवास पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

देवास।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार को देवास स्थित प्रसिद्ध श्री शिलानाथ धूनी संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने श्री शिलानाथ महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा हरियाणा के हिसार जिले के सुल्तानपुर धाम से तपस्या के लिए आए महंत श्री संतोषनाथ जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि श्री शिलानाथ धूनी संस्थान एक अत्यंत पवित्र और चैतन्य स्थल है। यहां आने पर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का अनुभव होता है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता उमंग सिंघार द्वारा मध्य प्रदेश की राजनीति और भाजपा में कथित गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कहीं गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है तो वह कांग्रेस में है। कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप लगातार सार्वजनिक हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर