अभि तोमर हत्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड गुलशन यादव समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

अभि तोमर हत्याकांड के सभी शूटर और मददगार पुलिस की गिरफ्त में….

20 हजार का इनामी मुख्य सरगना गुलशन यादव भी दबोचा गया…..

​भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी खूनी साजिश…….

अहमदाबाद और रामेश्वरम में फरारी काट रहा था मास्टरमाइंड…..

​हत्यारों को शरण देनेऔर भगाने में मदद करने वाले 6 मददगार भी गिरफ्तार….

आरोपियों में दो महिलाएं और बुजुर्ग शामिल…..

​आरोपियों के कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल, एक 315 बोर बंदूक और दो देसी कट्टे ज़ब्त…

​पकड़ी गई गैंग का है खौफनाक क्रिमिनल रिकॉर्ड……

मुख्य आरोपी गुलशन यादव पर दर्ज हैं हत्या, लूट और डकैती के 26 संगीन मामले…..

एंकर – इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुए बहुचर्चित और सनसनीखेज अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर हत्याकांड का इंदौर पुलिस ने पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। भिंड की एक बेहद खतरनाक और पेशेवर ‘गुलशन यादव गैंग’ ने अपने भाई की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए इस खूनी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के बाद गठित एसआईटी ने न सिर्फ इस हत्याकांड के चारों मुख्य शूटरों को दबोच लिया है, बल्कि उन्हें फरारी के दौरान संरक्षण देने वाले 6 अन्य मददगारों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मुख्य आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

वीओ – रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात बीते 21 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे लसूड़िया क्षेत्र के गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुई थी। यहाँ भिंड के रहने वाले अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की पुरानी रंजिश के चलते सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी और डीसीपी अमन सिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले शूटर पीयूष उर्फ दद्दु, सत्यबीर उर्फ सत्ते, चंद्रकांत उर्फ डीलू लहारिया और गौरव जाटव को अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार किया।
इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी गुलशन यादव घटना के बाद से ही लगातार पुलिस को छका रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए अहमदाबाद भागा और वहां से सीधे रामेश्वरम की तरफ निकल गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी लगाने के लिए विजयनगर इलाके में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गुलशन यादव को दबोच लिया। पूछताछ में उसने कुबूला कि उसके भाई विष्णु यादव की हत्या हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अभि तोमर को मौत के घाट उतारा।पुलिस ने इस मामले में हत्यारों को वित्तीय मदद देने, छुपाने और गाड़ी मुहैया कराने वाले 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें नरेश जाटव, भानु गुर्जर, गौरव मौर्य, तुलसीराम, राजेंद्र शर्मा और प्रीति लहरिया शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों का रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है। मुख्य आरोपी गुलशन यादव पर अकेले भिंड और अन्य जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के 26 मामले दर्ज हैं, जबकि शूटर डीलू पर 12 और गौरव पर 6 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल की गई स्पलेंडर मोटरसाइकिल की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश