इंदौर में छिपे तीन अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस को सौंपे गए

इंदौर पुलिस और तेलंगाना पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार

​मुख्य आरोपी कपिल अहीर के साथ उसके दो अन्य साथी सुमित और तिलक शैवाल भी पुलिस की गिरफ्त में

​इंदौर के पलासिया और खजराना जैसे इलाकों में किराये का मकान लेकर छिपे थे शातिर जालसाज

​पहचान छिपाकर इंदौर को बनाया था फरारी का ‘सेफ हाउस’

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​ तेलंगाना पुलिस तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हैदराबाद होगी रवाना

एंकर: इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने तेलंगाना की हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के साथ मिलकर अंतरराज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। हैदराबाद में ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने इंदौर के अलग-अलग इलाकों से घेराबंदी कर दबोच लिया है। ये आरोपी अपनी पहचान छिपाकर इंदौर के पलासिया और खजराना जैसे व्यस्त इलाकों में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और यहीं से अपना नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल अहीर के साथ उसके साथी सुमित और तिलक शैवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

वीओ – साइबर अपराध के खिलाफ इंदौर पुलिस और तेलंगाना पुलिस में मिलकर बड़ी कार्रवाई की दरअसल, तेलंगाना राज्य के साइबराबाद हैदराबाद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिवा प्रसाद अपनी टीम के साथ इंदौर पहुंचे थे। हैदराबाद पुलिस को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपियों की मोबाइल लोकेशन इंदौर के पलासिया और खजराना चौराहे के पास मिल रही थी। तेलंगाना पुलिस ने तत्काल खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव से संपर्क कर तकनीकी इनपुट साझा किए और मदद मांगी।खजराना थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस की एक विशेष टीम गठित की और हैदराबाद पुलिस के साथ रवाना किया। संयुक्त टीम ने पलासिया और खजराना इलाकों में दबिश दी, जहां ये आरोपी किराये का मकान लेकर फरारी काट रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मूल रूप से बुरहानपुर के रहने वाले मुख्य आरोपी कपिल अहीर और उसके दोनों साथियों सुमित व तिलक शैवाल को तत्काल राउंडअप कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों को हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंदौर जिला न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस इन तीनों शातिर ठगों को लेकर हैदराबाद रवाना होगी, जहां इनसे लाखों की साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ की जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का आभार माना है।

Related Posts

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी दतिया शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा…

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर महिला चिकित्सक से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार• जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया।• एमबीबीएस,…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू