पीएम मोदी के राजस्थान दौरे की तैयारियां तेज, सीएम भजनलाल ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर राजस्थान सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जोधपुर और बालोतरा में प्रस्तावित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट, मेन कंट्रोल रूम और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों से तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की।

आयोजन स्थल पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और 4 जुलाई को होने वाला यह दौरा राज्य के औद्योगिक और आधारभूत ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी से देश और प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा तथा राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ मां सांभरा आशापुरा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जोधपुर और बालोतरा दोनों स्थानों पर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर