सड़क बनी, नालियां नहीं; हर बारिश में जलभराव से ग्रामीण परेशान

सड़क बनी, नालियां नहीं बनीं; हर बारिश में घरों में भरता है पानी, ग्रामीण परेशान

आगर मालवा (मध्यप्रदेश)- जिले के ग्राम गुन्दीकलां से ठीकरिया तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क को बने लगभग पाँच वर्ष से अधिक समय हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया, जिसके कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में हरिजन मोहल्ले सहित आसपास के घरों में पानी भर जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो जाता है। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने के साथ-साथ गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन जनपद पंचायत अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष का आवागमन होता है, इसके बावजूद आज तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका भी टल सके ।

Related Posts

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी दतिया शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा…

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर महिला चिकित्सक से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार• जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया।• एमबीबीएस,…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू