औराई में 6.93 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, बोले विधायक दीनानाथ भास्कर- वादे हो रहे पूरे

जनपद भदोही के औराई विधानसभा कार्यालय त्रिलोकपुर में पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी औराई के विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि तीन दिनों से विकास कार्य पूर्ण हो चुके योजनाओं का अनावरण किया गया।और अधिक से अधिक कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है।वर्तमान समय में कुल 33 कार्यों का शिलान्यास किया गया है।एक इण्टर कॉलेज में 10 लाख रुपए से निर्मित एक कक्ष का अनावरण किया गया है।साथ हीं साथ 32 रोडों का शिलान्यास व अनावरण किया गया। इसमें कुल मिलाकर 6 करोड़ 93लाख 76 रूपए का धनराशि खर्च किया गया।जिसका दूरी साढ़े चौदह किलोमीटर है।विधायक भाष्कर ने कहा कि जितने भी कार्य योजना है उसमें नब्बे प्रतिशत स्थानों पर काम शुरू कर दिया गया है।दस प्रतिशत कार्यों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यों को अविलम्ब शुरू करायें।कहा कि हम जनता से जितने भी जगहों पर वायदे किए थे सभी पर काम हो रहा है।यह सब सीधे जनता से जुड़े कार्यों को कराये जा रहे हैं।यह सब विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा सरकार का आभार प्रकट करता हूं। विधायक भाष्कर ने कहा कि रामपुर घाट पर काम चल रहा है,डेंगुरपुर पुल का काम शुरू होने वाला है।जो कि अभी प्रक्रियाधीन है।गेस्ट हाउस निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।जिला जेल का पैसा आ गया है।पीडब्ल्यूडी भवन का निर्माण हो गया है।उसमें कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है।इसी तरह अधिकारियों के रहने के लिए पच्चास रूम का मुख्यमंत्री जी करने वाले हैं। महाविद्यालय का शिलान्यास शीघ्र होने वाला है।आईटीआई कालेज संचालित है।कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई एक हीं स्थान पर होगी जिसका विल्डिंग गिर्द बड़गांव में बन रही है।कहा कि जितने भी पुल-पुलिया स्वीकृति हुए हैं सभी पर काम चल रहा है।विधायक भाष्कर ने कहा कि जनपद में अति शीघ्र हीं मुख्यमंत्री जी आने वाले हैं।जितने भी कार्य चल रहे हैं सभी का पटाक्षेप करेंगे।खनन पर सवाल पूछे जाने पर विधायक भाष्कर ने कहा कि अधिकारियों से आग्रह है कि वैध कामों के लिए किसी को अनावश्यक परेशान न करें,वह 10 से पन्द्रह फीट के अवैध खनन पर कार्रवाई करें।कहा कि नाबालिग ट्रैक्टर चालकों की वजह से कितने महिलाओं का सुहाग उजड़ गया, इसलिए इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विधायक भाष्कर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है।विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रही है। विधायक भाष्कर ने लगातार जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण भी करा रहे हैं।इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी विजय शंकर दुबे जी मौजूद रहे

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर