चरित्र शंका में परिवार खत्म: पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

चरित्र शंका में परिवार खत्म: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान।

मुरैना। माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बलराम कुशवाहा (35) ने कथित रूप से अपनी पत्नी रविता (30), पुत्र आरव (10) और पुत्री बेवू (8) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह दूध लेने आया दूधिया घर पहुंचा। सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
मृतका के पिता का कहना है कि गांव के मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान उनकी बेटी ने नृत्य किया था, जिससे उसका पति नाराज हो गया था। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने पहले भी रविता के साथ मारपीट की थी।
वहीं, मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि बलराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी वजह से आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। उनके अनुसार, शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान बलराम ने कथित रूप से पत्नी और दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों पर अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा