शहर में भक्ति का महासंगम, 27 जून से भागवत कथा और शिवशक्ति यज्ञ का शुभारंभ

शहर में भक्ति का महासंगम,27 जून से श्रीमद भागवत कथा एवं शिवशक्ति यज्ञ का शुभारंभ एंकर…डबरा शहर एक बार फिर सभी के सहयोग और दान पुण्य से भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में 27 जून से शुरू हो रहा है भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं शिवशक्ति महायज्ञ होने जा रही हैं, इस दौरान शहर में धर्म, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ‘रोटी वाले बाबा जी’ के पावन सानिध्य में होने वाले इस नौ दिवसीय महा अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन की तैयारियों लगभग पूर्ण हो चुकी है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं, डबरा के ऐतिहासिक प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर 27 जून से 05 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का महानुष्ठान महा उत्सव किया जाएगा, आयोजन की शुरुआत 27 जून को भव्य मशाल एवं कलश यात्रा से होगी।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति शामिल होंगी,यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करेगी और धार्मिक वातावरण का संदेश देगी। वीओ…01… मंदिर में जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया 28 जून से 05 जुलाई तक प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में महायज्ञ अनुष्ठान होगा,दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचिका कविता दीदी (उज्जैन) श्रीमद भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगी। कथा के साथ श्रद्धालुओं के लिए भिन्न विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा, इस महा अनुष्ठान महोत्सव के दौरान खास बात यह है कि यहां केवल धर्म ही नहीं, बल्कि इस दौरान देशभक्ति का संदेश भी दिया जाएगा। प्रतिदिन रात 08 बजे से 10 बजे तक विशेष “चलित दर्शन” के माध्यम से झांसी की रानी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे अमर क्रांतिकारियों के जीवन चरित्र का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ सके। 05 जुलाई रविवार को कथा की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के समस्त हिन्दू संगठन और स्थानीय नागरिको को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील कि है। बता दें भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा संगम डबरा में पहली बार देखने को मिलेगा,यदि आप भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं।तो 27 जून से वनखंडेश्वर महादेव मंदिर अवश्य पहुंचें और धर्म के साथ देशभक्ति के इस महा अनुष्ठान महोत्सव का साक्षी बनें

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार