जयपुर में हरियालो राजस्थान व कर्मभूमि से मातृभूमि अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
प्रतिदिन होगी हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा, जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

जयपुर, 26 जून। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हरियालो राजस्थान अभियान एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को अधिक से अधिक वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको के अधिकारियों को 500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों में वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर अनिवार्य रूप से स्थापित कराने तथा उनकी ई-पंचायत एप्लीकेशन के माध्यम से जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में चार-चार तथा शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में चार-चार वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं भूजल वैज्ञानिक डॉ. मलेंद्र चौहान ने अभियान के निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी देते हुए सभी विभागों से शीघ्र लक्ष्य प्राप्त करने का आग्रह किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार