मुख्यमंत्री ने 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

प्रदेश के 20 लाख किसानों को देंगे सोलर पावर पंप : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने ग्राम राजौधा में किया सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

नये महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन भी किया

महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से जाना जाएगा महाविद्यालय

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अन्नदाताओं (किसानों) को सम्मान और सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुरैना जिले के ग्राम राजौधा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपए, इस प्रकार कुल 12 हजार रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद भाईदूज से हर माह 1500 की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के बेटे-बेटियां खूब पढ़ें-लिखें, इसके लिए सरकार सभी इंतजाम कर रही है। बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, होनहार विद्यार्थियों को स्कूटी, साथ ही साइकिल और गणवेश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश का कोई भी अंचल विकास से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 52 करोड़ 59 लाख्र रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 37.67 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण और 14.92 करोड़ की लागत के नये शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि यह नया महाविद्यालय भवन महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस महाविद्यालय में सभी जरूरी पाठ्यक्रम एवं संकाय प्रारंभ किए जाएंगे।

  • Related Posts

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    “जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

    “जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

    “भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

    “भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

    “बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

    “बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

    “चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

    “चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”