कमोलिया ग्राम पंचायत में तालाब पर निर्माण, गांव का पानी संकटग्रस्त – शिकायतों के बाद भी कार्रवाई ठप

संवाददाता:अनमोल शुक्ला

बहराइच।
चित्तौरा विकासखंड के कमोलिया ग्राम पंचायत में स्थित तालाब पर अवैध निर्माण कर तालाब का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल एवं डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब बंद होने से गांव का पानी इकट्ठा होकर पास के दूसरे तालाब में चला जाता है। इससे उस तालाब के किनारे बसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेत-खलिहान जलमग्न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, लगातार शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने लेखपाल की रिपोर्ट पर अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और न ही तालाब के पुनर्निर्माण की पहल शुरू हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध निर्माण हटाकर तालाब का स्वरूप बहाल किया जाए, ताकि गांव का पानी सुरक्षित रूप से संग्रहित हो सके और लोगों को राहत मिले।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज