“नवागत CMHO का डबरा सिविल अस्पताल पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर फटकार”

.नवांतुक CMHO ने किया डबरा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण।

एंकर…डबरा के शासकीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से नवांतुक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेघसिंह सागर अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे,यहाँ उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों CBMO प्रभारी डॉ.आलोक त्यागी व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। सीएमएचओ ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मरीजों के इलाज और उनके अधिकारों से समझौता करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वि/ओ….01…दरअसल शासकीय सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान नवांतुक सीएमएचओ डॉ. सागर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र और आपातकालीन इकाई का जायजा लिया,उन्होंने वहाँ भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं जैसे दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। कुछ मरीजों द्वारा समय पर डॉक्टर न मिलने और बाहर की दवाइयाँ लिखे जाने की शिकायत पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई,साथ ही अस्पताल के निर्माणाधीन नवीन भवन की बिल्डिंग का भी जायजा लिया, गौरतलब रहा की अनियमितताओं और शिकायतों के अंबार में रहने वाला सिविल अस्पताल सीएमएचओ के निरीक्षण के वक्त बिल्कुल दुरुस्त और सभी व्यवस्थाओं से परिपूर्ण नजर आया। सीएमएचओ के इस औचक निरीक्षण से सिविल अस्पताल के अमले में पूरे समय हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला