गहलोत सरकार पर बेढम का हमला, बोले- ‘होटलों में कैद रहे मंत्री-विधायक’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार रही होटलों में कैद*

ना जनता की सुनी, ना ही जनप्रतिनिधि होने का धर्म निभाया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पूरी सरकार जनता के निरंतर संपर्क में, आमजन की समस्याओं का हो रहा समाधान

  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

जयपुर, 22 जून। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेहिता सुनिश्चित करते हुए ग्राम विकास चौपालों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री, विधायक सहित पूरी सरकार गांवों में जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। जबकि गहलोत सरकार में जनता के चुने हुए मंत्री-विधायक कई-कई महीनों तक होटलों में कैद रहे। उन्होंने जनता की बात नहीं सुनी, ना ही अपने जनप्रतिनिधि होने का धर्म निभाया।

बेढम ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि उनका ग्राम चौपालों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना बेहद हास्यास्प्रद है। जब उनका बयान सुना तो मुझे हंसी आई कि एक राजस्थान का वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हमारी उस सरकार पर प्रश्न लगा रहा है, जो जनता से निरंतर संपर्क में है। गृह राज्य मंत्री ने गहलोत को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के साथ उन्होंने जो कुठाराघात किया, उसके लिए उन्हें प्रायश्चित करना चाहिए। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी के अंदरखाने की लड़ाई के समाधान करना चाहिए। हमारी सरकार जनता के हित में काम करती है और करती रहेगी।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला