कांग्रेस कार्यालय का हुआ घेराव,महिला मोर्चा द्वारा पुतला दहन।

भोपाल संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी और उनकी दिवंगत पूज्य माताजी को लेकर बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कही गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आज भोपाल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा द्वारा माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव व पुतला दहन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और दुनियाभर में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए इंडि. ठगबंधन की नफरत दिनों-दिन और बढ़ती जा रही है। नफरत की आग में जलने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता अब राजनीतिक मर्यादा एवं संस्कारों को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं।

शर्म की बात है कि जिनके मंच से इस तरह की ओछी टिप्पणी की गई इस अभद्रता पर उनका मौन बताता है कि वे इससे भली-भांति परिचित थे। राहुल और तेजस्वी ये अच्छी तरह समझ लें कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माताजी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है।देश की जनता इस अक्षम्य कुकर्म पर उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

  • Related Posts

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश