पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की हत्या की साजिश नाकाम, 4 शूटर STF व पुलिस के हत्थे चढ़े

बहराइच। (संवाददाता-अनमोल शुक्ला)
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की हत्या की साजिश को पुलिस और STF ने नाकाम कर दिया। शनिवार को कैसरगंज थाना क्षेत्र के कडसर बिटौरा गांव में हुई पुलिस-STF की संयुक्त कार्रवाई में चार शूटर गिरफ्तार किए गए।

सूत्रों के अनुसार, बदमाश कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए विजय सिंह की हत्या करने पहुंचे थे। पुलिस टीम के रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घटनास्थल से भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए सभी बदमाश बाराबंकी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या की साजिश में एक रिश्तेदार भी शामिल था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है तथा अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला