जालोर में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़िया पलटी, दो महिलाओं की मौत : चार लोग घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

जालोर में दो कारों में भिड़ंत हो गई। स्कॉपियो के पलटने के बाद आई-10 कार उसके ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल है। दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सभी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास हुआ।

मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। परिवार

बिशनगढ़ थाना ASI डूंगराराम ने बताया – आई-10 कार में ओड़वाड़ा (जालोर) गांव निवासी शांतिलाल (60) पुत्र छागाराम राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी (60), दिनेश (30) पुत्र हरीराम मेघवाल, सुशीला (12) पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी (55) पत्नी हरीराम मेघवाल और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम (38) पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। सभी सोमता स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास उनकी कार के आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक मुड़ गई।

स्कॉर्पियो से टकराई आई-10, फिर दोनों वाहन पलट गए

ASI डूंगराराम ने बताया – स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से आई-10 कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसके बाद सवारियों से भरी आई-10 कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी ने रास्ते में दम तोड़ा

हादसे में लीला देवी राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आई-10 में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। पायलट पूरणसिंह और बफाराम तथा ईएमटी दिनेश कुमार और किशोर कुमार की मदद से घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में सौरम देवी (55) की भी मौत हो गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे रेफर किया गया। सुशीला का जालोर के सरकारी हॉस्पिटल में और शांतिलाल का जालोर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

स्कॉर्पियो सवार कार छोड़कर भागे

सूचना पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जो हादसे के बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

राजस्थान में 8 नए स्थायी लोक अदालतों को मंजूरी

राजस्थान सरकार जनसेवा, आधारभूत विकास और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा…

जवाहर नवोदय विद्यालय को लेकर मनावर में धरना-प्रदर्शन

मनावर के लिए स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय को धरमपुरी ले जाने के विरोध में धरना, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सौंपा ज्ञापन मनावर की जनता ने कहा- स्वीकृत विद्यालय मनावर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजस्थान में 8 नए स्थायी लोक अदालतों को मंजूरी

राजस्थान में 8 नए स्थायी लोक अदालतों को मंजूरी

जवाहर नवोदय विद्यालय को लेकर मनावर में धरना-प्रदर्शन

जवाहर नवोदय विद्यालय को लेकर मनावर में धरना-प्रदर्शन

घरौनी नहीं मिली, अब झोपड़ी हटाने का आरोप

घरौनी नहीं मिली, अब झोपड़ी हटाने का आरोप

गुरु पूर्णिमा पर रंगनाथ मंदिर में सजी गज-ग्राह लीला

गुरु पूर्णिमा पर रंगनाथ मंदिर में सजी गज-ग्राह लीला

गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इंदौर में 4 अवैध पिस्टल संग दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में 4 अवैध पिस्टल संग दो तस्कर गिरफ्तार