थाना अयोध्यानगर जोन-02 पुलिस की शराब तस्कर पर कडी कार्यवाही

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

भोपाल -अयोध्या नगर पुलिस थाना ने बड़ी कार्यवाही कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 10 पेटी (90 लीटर) देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जप्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दूसरे जिलें से लाकर भोपाल के स्लम एरिया में शराब भेजता था। इस काम मे आरोपी अपनी टेक्सी कार का उपयोग करता था। आपको बता दे पूरा मामला ये है कि अयोध्यानगर पुलिस ने सुखीसेवनिया निवासी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे 10 पेटी (90 लीटर) अवैध देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट कार कुल कीमत लगभग 6,00,000/- रुपये का मसरुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की । ताजा मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टेक्सी के रुप में अपनी कार चलाने की आड में बाहर से अवैध शराब लाकर इंद्रपुरी, अर्जून नगर, झील नगर झूग्गी एरिया में बेचता हैं, सूचना पर मंगल भवन नगर निगम आफिस के पास सुरेन्द्र धाकड़ पिता तरवार सिंह धाकड़ उम्र 25 साल निवासी- ग्राम, सेवनिया ओंकारा पिपलिया जाहिरपीर थाना सूखी सेवनिया भोपाल हालपता- म.न.15 अंकिता परिसर शुभम शादी हाल के पीछे अयोध्या नगर भोपाल को पकडा जो अपनी कार की डिग्गी में 04 पेटी तथा पीछे वाली सीट के ऊपर 06 पेटी कुल 10 पेटी (90 लीटर) शील बन्द देशी मदिरा मसाला शराब अवैध रुप से रखे पाया गया । आरोपी सुरेन्द्र धाकड का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाया जाने से मौके पर ही समक्ष गवाहन विकास सिंह सेंगर एवं राजकुमार ग्वाला के आरोपी सुरेन्द्र धाकड़ के कार के अन्दर से देशी मदिरा प्लेन शराब की 10 पेटियो मे कुल 500 क्वाटर शील बन्द कुल 90 लीटर एवं अवैध शराब के परिवहन मे प्रयुक्त उक्त स्वीफ्ट कार क्र MP04 TB 4385 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जप्त शुदा शराब की प्रत्येक पेटी से सेम्पल परीक्षण हेतु 02 – 02 क्वार्टर निकाल कर शीलबंद किये गये, बाद आरोपी सुरेन्द्र धाकड़ पिता तरवार सिंह धाकड़ उम्र 25 साल को उपरोक्त समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। आरोपी सुरेन्द्र धाकड के विरुध्द अप.क्र. 374/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज