आबकारी विभाग का छापा, कटनी-स्लीमनाबाद में दबिश, भारी मात्रा में अवैध मदिरा, महुआ लहान जब्त

कटनी। कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 3 जून 2026 को आबकारी विभाग की टीमों ने कटनी एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में सघन दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत्त कटनी क्रमांक-01 के अंतर्गत झर्राटिकुरिया, फॉरेस्टर वार्ड, लखेरा, गड्ढा टोला एवं भट्ठा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में सघन गश्त एवं दबिश कार्रवाई की गई। इस दौरान 21 पाव देशी मसाला मदिरा, 25 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 6 पाव गोवा व्हिस्की बरामद कर जब्त की गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, आबकारी आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा, रामसिंह एवं किशनलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं दूसरी ओर वृत्त स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार के नेतृत्व में छपरा, सिहुड़ी, डुंगरिया, इमलीगढ़ एवं हथियागढ़ क्षेत्रों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 30 पाव देशी प्लेन मदिरा, 255 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा जब्त की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए।
उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी रेलवे…

    इंदौर में डाबर ग्लुकोज़ का ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन, युवा एथलीट्स को फिटनेस और स्टैमिना का संदेश”

    डाबर ग्लुकोज़ ने लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन युवा एथलीट्स को एनर्जी और स्टैमिना के महत्व पर जागरूक करने के लिए डाबर ग्लुकोज़ ने इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में खास…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

    कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

    चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

    चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

    कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

    कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

    जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

    जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

    साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

    साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित