टीकमगढ़ में सर्वधर्म विवाह सम्मेलन, कौमी एकता की मिसाल बने 9 जोड़े

टीकमगढ़ में उर्स मुबारक पर गूंजा कौमी एकता का तराना: सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में 7मुसलिम ,2हिंदू जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,

गंगा-जमुनी तहजीब की बनी मिसाल

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर —————–
टीकमगढ़ कौमी एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए टीकमगढ़ में ‘उर्स मुबारक व सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती देने का काम कर रही है।
सम्मेलन की सबसे खास बात यह रही कि एक ही मंच पर सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अलग-अलग समुदायों के कुल 9 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें हिंदू समाज के 2 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ हुआ, जबकि मुस्लिम समाज के 7 जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुकम्मल कराया गया।
आयोजन समिति ने सभी नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री और विशेष उपहार भेंट किए। समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने सभी जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
स्थानीय नागरिकों और समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल शादी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और समानता का मजबूत संदेश देने का माध्यम बन चुका है। बिना किसी भेदभाव के वर्षों से जारी यह परंपरा समाज के हर वर्ग के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया।

  • Related Posts

    इंदौर में डाबर ग्लुकोज़ का ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन, युवा एथलीट्स को फिटनेस और स्टैमिना का संदेश”

    डाबर ग्लुकोज़ ने लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन युवा एथलीट्स को एनर्जी और स्टैमिना के महत्व पर जागरूक करने के लिए डाबर ग्लुकोज़ ने इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में खास…

    आबकारी विभाग का छापा, कटनी-स्लीमनाबाद में दबिश, भारी मात्रा में अवैध मदिरा, महुआ लहान जब्त

    कटनी। कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला