एक सप्ताह से बीएचयू में पड़ा शव, अंतिम संस्कार को तरसे परिजन

क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एक सप्ताह से वाराणसी के बीएचयू में पड़ा है। हिंदु रीति रिवाज निभाने के लिए परिजन परेशान हैं। घर में एक सप्ताह से चुल्हा नहीं जल रहा है। पत्नी और बेटो बहुओ का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में प्रशासन भी असहाय बना रहा। लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्नालाल यादव का कंकाल नुमा शव घर से 3 किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ में रस्सी के फंदे में लटका मिला था। विगत 11 अप्रैल से लापता हुए मुन्ना लाल यादव का शव 45 दिन बाद 26 मई को मिला था।शव मिलने के एक सप्ताह बाद भी स्वजन पोस्टमार्टम एवं शव का अंतिम संस्कार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन न तो पोस्टमार्टम हो पा रहा है और न उनका अंतिम संस्कार स्वजन कर पा रहे हैं। स्वर्गीय मुन्ना लाल यादव की पत्नी गीता देवी और चार बेटों बहुओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बेटा प्रदुम यादव एवं पत्नी गीता देवी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा बीएचयू वाराणसी ले जाया गया। लेकिन रेफर हुए कागज में तकनीकी कमी के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। स्वजन का कहना है कि मीरजापुर के जिला अधिकारी का वाराणसी के डीएम को पत्र जाएगा तब डीएम वाराणसी के आदेश पर सीएमओ मुन्ना लाल यादव के कंकाल का पोस्टमार्टम कराएंगे।इधर मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार जब तक नहीं होगा आत्मा भटकेगी। बिना अंतिम संस्कार के घर में चूल्हा भी नहीं जल पा रहा है किसी तरह बच्चों को दूसरे के यहां भोजन कराया जा रहा है और स्वजन पानी के सहारे और आलू खाकर जिंदा है।तुलसी गांव के रहीम खान व कमलेश कुमार, पूर्व प्रधान बालचंद शुक्ला का कहना है कि मीरजापुर और वाराणसी के जिला प्रशासन को संज्ञान लेते हुए को अभिलंब शव का पोस्टमार्टम के करा कर शव स्वजनों को सौंप देना चाहिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि बीएचयू में पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर के जिलाधिकारी द्वारा रविवार को वाराणसी के जिलाधिकारी को पत्र जा रहा है सीएमओ द्वारा गठित पैनल से पोस्टमार्टम करेगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज