रद्दी कागज गोदाम में भीषण आग, 55 लाख का नुकसान

खजरी बायपास स्थित रद्दी कागज गोदाम में भीषण आग
स्लग-2: 55 लाख का माल जलकर खाक, आग के कारणों की जांच की मांग

जबलपुर के खजरी बायपास क्षेत्र स्थित एक रद्दी कागज (वेस्ट पेपर) गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का मामला सामने आया है। गोदाम संचालक मोहम्मद परवेज मंसूरी ने आधारताल थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी फर्म अमखेरा स्थित खजरी बायपास पर संचालित है। ईद के कारण गोदाम पिछले तीन दिनों से बंद था। 30 मई की रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी। रविवार दोपहर जब वे गोदाम पहुंचे तो पता चला कि दमकल कर्मियों ने ताला तोड़कर आग पर काबू पाया था, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा रद्दी कागज का स्टॉक जलकर खाक हो चुका था। संचालक के अनुसार आगजनी में करीब 50 से 55 लाख रुपये के माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से आग लगने के कारणों की जांच कर घटना की सूचना दर्ज करने की मांग की है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला