अहिल्यादेवी की पुण्यतिथि पर पाल समाज की भव्य वाहन रैली

कटनी जिले से आज एक ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई। लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर पाल समाज ने अपनी एकता और श्रद्धा का अद्भुत परिचय दिया। शहर के मुख्य मार्गों पर हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

विजुअल : रैली के ड्रोन शॉट, बाइक-कारों की लंबी कतार, झंडे-बैनर

वॉइस ओवर :

तस्वीरें कटनी की हैं, जहां आज पाल समाज के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उमड़ पड़े। मौका था लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं पुण्यतिथि का।

सुबह से ही कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्ग पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। हाथों में लोकमाता के चित्र, जयघोष और अनुशासन के साथ यह विशाल वाहन रैली शुरू हुई। रैली में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह रैली कटनी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलहरी पहुंची, जहां इसका भव्य समापन किया गया।

बिलहरी में इस अवसर को और भी खास बनाया गया। यहां लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की प्रतिमा की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे सम्मान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में बहोरीबंद विधानसभा के विधायक श्री प्रणय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ न्यूज़ इंडिया टीवी के फाउंडर एवं डायरेक्टर श्री संतोष सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल ,समाज के वरिष्ठ गांधी पाल, श्याम पाल, हरि राजपाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला