रेस्टोरेंट में मिले युवक-युवती, परिजनों ने की पिटाई

रेस्टोरेंट में बात करते पकड़े युवक -युवती, परिजनों ने की जमकर की पिटाई.. वीडियो वायरल

एंकर। यूपी के झांसी में रेस्टोरेंट में जाकर मुलाकात करना एक युवक-युवती को तब भारी पड़ गया जब उनके परिजनों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। यह पूरा मामला होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

वीओ- पूरा मामला झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट का है। जहाँ नजदीक के गाँव के रहने वाले युवक – युवती मुलाक़ात करने पहुँचे थे। लेकिन इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई। परिजन व गाँव के तमाम लोगों ने एक साथ रेस्टोरेंट में छापा मार दिया और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवक व युवती की जमकर पिटाई की गई। मारपीट में युवक के कपड़े फट गये। युवक के हाथ बांधकर कुर्सी पर बैठाकर पूछताछ की गई और कुछ लोगों ने फिर मारपीट की। होटल के अंदर यह हंगामा करीब एक घंटे से अधिक देर तक चलता रहा । वीडियो के बारे में जब झांसी के पूंछ थाना पुलिस से बात की गई तो थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि युवक-युवती झाँसी के अमरौख गांव के रहने वाले हैं। दोनों होटल आए हुए थे जहां उनके परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर दी गई है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज