धर्मांतरण की आशंका पर प्रार्थना सभा में पुलिस का छापा

धर्मांतरण की आशंका पर पिता पुत्र के घर चल रही प्रार्थना सभा पर पुलिस का छापा

कई संदिग्ध लोग हिरासत में

जनपद फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में रविवार को एक प्रार्थना सभा पर पुलिस ने छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग मौजूद मिले। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है। आइए देखते हैं बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसेवक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि कस्बे के एक घर में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर से ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य भी बरामद हुआ है , जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गाजीपुर निवासी सूरज गुप्ता द्वारा बुलाया जाता था और वे पिछले लगभग एक वर्ष से यहां आ रहे थे । स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरज गुप्ता और उनके पिता सुरेश गुप्ता लंबे समय से इस गतिविधि से जुड़े हुए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बंवारा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है । पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

प्रार्थना सभा की प्रकृति, वहां आने वाले लोगों की भूमिका और धर्मांतरण से जुड़े आरोपों की सत्यता की जांच के बाद ही आगे की।कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज