गंगा स्नान जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 घायल

गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

9 श्रद्धालु घायल, दो की हालत नाजुक

बिंदकी फतेहपुर यूपी
आस्था की डगर पर निकले श्रद्धालुओं के लिए रविवार की सुबह दर्दनाक साबित हुई। गंगा स्नान के लिए हंसी खुशी घर से निकले लोगों को क्या पता था कि रास्ते में एक घटना उनकी खुशियों को चीख पुकार में बदल देगी । पेश है बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट।

ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी मोड़ बंबा के पास सुबह करीब 9 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई । बताया जा रहा है कि सामने आए ट्रक से बचने के प्रयास में ये घटना हुई है । वाहन में सवार भारती देवी , दिव्यांशी , प्रतीक , बाबू , सहित नौ लोग घायल हो गए। जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
मौके पर पहुंची पुलिस की पहल पर सभी घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया । सभी घायलों का सम्बन्ध हिम्मतपुर गांव, थाना ललौली से बताया गया है। सीएचसी में उपचार के दौरान गल्ली देवी और बृजरानी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Related Posts

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अजय यादव एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजनीतिक घमासान और अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं के बीच अब जमुना…

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें