बेनीवाल के बयान पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने किया हनुमान बेनीवाल का पुतला दहन

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनके कर्मठ मंत्रियों के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा जो अशोभनीय एवं अनर्गल बातें बोली गई है उसके प्रतिकार स्वरूप भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में हनुमान बेनीवाल का पुतला दहन कर रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल का घमंड दिनों दिन इतना बढ़ता जा रहा है कि वे हमेशा तर्कहीन एवं वैमनस्यपूर्ण बातें बोल रहे है। हनुमान बेनीवाल जिस वैशाखी को पकड़ कर आगे बढ़े थे उसी वैशाखी के खिलाफ ही वक्तव्य दे रहे है। यह तय है कि आगामी समय में राजस्थान की जनता बेनीवाल को पूरी तरह नकार देगी भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता बेनीवाल के अनर्गल एवं देशद्रोही बयान की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते है उन्हें अपनी अशिष्टता के लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। कोई भी इंसान गलत बयानबाजी से बड़ा नहीं बन सकता बल्कि अच्छे कर्तव्य करने से बड़ा बनता है।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की भावना के साथ राजस्थान के विकास में निरंतर कार्य कर रही है। भजनलाल सरकार के विकास कार्यों से खीजकर हनुमान बेनीवाल ऐसा गलत व्यवहार प्रदर्शित कर रहे है।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, के साथ साथ सभी जिले के पदाधिकारियों सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला