पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन जालोर में पैदल मार्च निकाल शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, उग्र आंदोलन की चेतावनी जालोर एनएसयूआई जालोर के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और परीक्षा प्रणाली से छात्रों का विश्वास उठता जा रहा है। एनएसयूआई ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जयपाल सिंह, अंबाराम मीणा, गणेश गुर्जर, पीरूसिंह सुराणा, शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला