समर कैंप समापन में बच्चों ने बिखेरा हुनर

समर कैंप समापन समारोह में बच्चों ने दी प्रस्तुति –

मुरैना अम्बाह- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय अम्बाह में छात्रों के कौशल विकास को लेकर 1 मई 2026 से समर कैंप का आयोजन किया गया था । जिसके समापन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन वीणा वादिनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश जी गुप्ता कैमिस्ट ने कि l मुख्य अतिथि श्री भंवर सिंह जी तोमर (शासकीय शिक्षक पोरसा) रहे, विशिष्ट अतिथि श्री उम्मेद सिंह जी तोमर (सचिव) , श्री गिरीश जी शर्मा (सह सचिव) , श्री सुरेश जी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), श्री चन्द्रप्रकाश जी शर्मा (विद्यालय प्राचार्य) रहे l मुख्य वक्ता महोदय ने व्यक्तितव विकास शिविर में चलने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में कौशल विकास बढ़ाने के लिए हमें इस तरह के शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए । इस 25 दिवसीय शिविर में अनेक विधाओं जैसे- डांस, मेहंदी, कम्प्यूटर क्लासेज, योग, ड्राइंग ,इंग्लिश कन्वर्सेशन जूडो कराटे जैसी अन्य कलाओं का बेहतर प्रदर्शन किया l भैया बहिनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के मन को मोह लिया । अतिथि परिचय प्राचार्य श्री चंद्रप्रकाश जी शर्मा ने कराया l अतिथि स्वागत आचार्य श्री पोथीराम पाण्डेय जी व श्री रितेश जी ने अतिथियों को वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया l कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री रामसेवक जी राठौर व निशा तोमर दीदी ने किया l समर कैंप संयोजिका श्रीमती संगीता अग्रवाल दीदी व श्रीमती मधु शर्मा रहीं l समर कैंप के प्रतिवेदन में श्री चन्द्र प्रकाश जी शर्मा ने बताया कि 10 विद्यालयों के 120 भैया/बहिन एवं 10 प्रशिक्षक सम्मिलित रहे l कार्यक्रम के अंत में सभी भैया/ बहिनों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण किये गए । कार्यक्रम में सभी आचार्य/दीदी व अभिभावक बन्धु भगिनी उपस्थित रहे ।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर