कल्यानपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से पिता की मौत, परीक्षा देकर लौट रही बेटी घायल

डंफर की टक्कर से पिता की मौत, परीक्षा देकर लौट रही बेटी भी घायल

तहसील बिंदकी के अन्तर्गत रविवार को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी मार्ग पर कंसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परीक्षा दिलाकर अपनी बेटी को घर वापस ला रहे पिता की तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। आइए देखते हैं बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी अम्बोल सिंह राठौर अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने बिंदकी गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कंसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल से उतर रहे एक बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अम्बोल सिंह राठौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी बेटी खुशी भी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा। डंफर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज