वन विभाग की दबिश: नीम-आम के प्रतिबंधित पेड़ों पर चली मशीनें, लकड़ी माफिया फरार

नीम और आम जैसे प्रतिबंधित पेड़ों पर चली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें

वन विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, लकड़ी माफिया लकड़ी लेकर मौके से फरार । आइए देखते हैं बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट ।

तहसील बिन्दकी के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लकड़ी माफियाओं ने दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की गरज के बीच प्रतिबंधित प्रजाति के नीम और आम के दो पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया। मशीनों की तेज आवाज और गिरते पेड़ों की धमक से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। बेखौफ लकड़ी तस्कर हरे और प्रतिबंधित पेड़ों पर आरी चलाकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही लकड़ी माफिया कटान की लकड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
गौरतलब हो कि कि लगातार हो रही अवैध कटाई से क्षेत्र की हरियाली तेजी से समाप्त हो रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने वन विभाग से अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज