इमलिया गांव में मुआवजे के 25 लाख मिलने के बाद युवक प्रेमिका संग लापता, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानिकी बीडा से मुआवजे की रकम मिलने के बाद एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ लापता हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से दोनों का कोई सुराग नहीं लगने पर युवक की पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

वी /ओ – दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी शहर के रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी रुचि परिहार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके ससुर धनीराम की करीब पांच एकड़ जमीन बीडा द्वारा अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले परिवार को लगभग एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिला, जिसे तीनों बेटों में बांट दिया गया। रुचि ने बताया कि उसके पति नीलेश के हिस्से में करीब 25 लाख रुपये आए थे। पत्नी का आरोप है कि मुआवजे की रकम मिलने के बाद उसके पति के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। पहले छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला नीलेश अब रहन-सहन और जीवनशैली में काफी बदलाव दिखाने लगा। इसी दौरान गांव की एक युवती से उसके संबंध भी गहरे हो गए। रुचि ने बताया कि पति ने उससे दूरी बना ली और साथ रहने से भी इनकार कर दिया। रुचि ने बताया कि आठ साल के वैवाहिक जीवन और छह साल के बेटे के बावजूद उसका परिवार टूट गया। कुछ दिन पहले उसका पति कथित प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया और तब से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। पति के अचानक गायब होने से वह अपने छोटे बेटे के साथ अकेली रह गई है और अब उसके भविष्य को लेकर चिंतित है। ग्रामीणों का कहना है कि बीडा के तहत मिलने वाली बड़ी मुआवजा राशि ने कई परिवारों की जिंदगी बदली है, लेकिन कुछ मामलों में यह रकम रिश्तों में दरार और पारिवारिक विवाद की वजह भी बन रही है। अचानक आई आर्थिक समृद्धि कई घरों में तनाव पैदा कर रही है। इस मामले में रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला थाने आई थी लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत महिला की ओर से नहीं दी गई, यदि प्रार्थना पत्र आता है तो कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा