महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

..महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार।

एंकर…..
ग्वालियर जिले के भितरवार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्से में अंधे एक युवक ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। आग की लपटों में घिरी महिला चीखती रही और आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना भितरवार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी बाथम और पड़ोस में रहने वाले रज्जू बाथम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आपा खो दिया और महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला की जान बचाई। घटना में महिला 30 से 40 फीसदी तक झुलस गई है।वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी रज्जू बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज सीएम से सुरक्षा कानून की मांग टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर…

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर