14 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज झांसी में शादी के महज 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से महिला की जान चली गई। पति ने इसे हादसा बताया है, जबकि मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड का है। यहां 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रियंका मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी और उसकी शादी 28 अप्रैल को शुभम नाम के युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। इसके बाद परिवारों की सहमति से शादी तय हुई और धूमधाम से विवाह संपन्न कराया गया। पति शुभम का कहना है कि प्रियंका छत की मुँडेर पर पैर लटकाकर बैठी थी और मजाक कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतका के पिता श्रीप्रकाश मिश्रा ने सीपरी बाजार थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार