विदिशा में गेहूं खरीदी समीक्षा: शिवराज बोले– अब नहीं रहेगी कोई समस्या

  • केंदीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार जिलो में उपार्जन कार्य की समीक्षा की
  • पिछले दिनो आ रही समस्याओं को हल करने का किया दावा
  • जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

एंकर : विदिशा गेहूं की खरीदी की तीसरी समीक्षा थी। एक दिन रायसेन से मैंने की थी, एक दिन भोपाल से ही की थी और आज विदिशा में आके हमने पूरे संसदीय क्षेत्र के गेहूं खरीदी की विशेष रूप से आज समीक्षा की है। यह बात केंदीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान कही, उन्होंने कहा कि हर एक किसान से खरीदी होगी और अब खरीदी तेजी से चल रही है। स्लॉट बुकिंग में देरी लग रही थी, धीमा चल रहा था, लेकिन अब तेजी से स्लॉट बुक करने का काम चल रहा है और अब स्लॉट बुकिंग में कोई समस्या बची नहीं है।
यह फैसला किया है कि कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में रहेगा। अगर किसी किसान को ये समस्या आ रही है कि सत्यापित नहीं हो रहा, तो वो यहां पर जानकारी दे दे। तो वो सही किसान है तो सत्यापित करके उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
बारदानों की कमी की समस्या दूर करने का प्रयास किया है, बारदाने अब निरंतर आ रहे हैं। अगले तीन दिन तक की खरीद के लिए बारदाने पर्याप्त हैं। और उनकी आपूर्ति लगातार हो रही है।
पहले तौल कांटे कहीं कम थे, उस तरह की समस्या थी। पहले 1000 क्विंटल ही खरीदी हो सकती थी अब वो बढ़ के 2250 क्विंटल हो गई है। और उसके हिसाब से जहां-जहां कांटों को बढ़ाने की भी आवश्यकता थी, वहां कांटे भी बढ़ाए जा रहे हैं ताकि जल्दी खरीदी का काम संपन्न हो सके।

Related Posts

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र से सटे बजरंगबली नगर पार्ट-2 (VIP कॉलोनी) में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक-दो नहीं बल्कि 4 से 5 चारपहिया वाहनों के…

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल द्वारा पप्पू यादव व राहुल गाँधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित। एंकर -दिल्ली संसद परिसर में भगवा चोला धारण कर साधु-संतों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

“फतेहपुर: कार्रवाई के बाद फिर सजा औंग हाईवे चौराहा, अतिक्रमण पर सवाल”

“फतेहपुर: कार्रवाई के बाद फिर सजा औंग हाईवे चौराहा, अतिक्रमण पर सवाल”

“बौध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार”

“बौध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार”

“शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल”

“शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल”

“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”

“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”