कांकेर IED ब्लास्ट: डी-माइनिंग ऑपरेशन में 4 जवान शहीद

कांकेर में डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा, चार जवान हुए शहीद विजय शर्मा ने की घटना की पुष्टि

एंकर -नारायणपुर और कांकेर सीमा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाके में चलाए जा रहे डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरक्षा बलों की टीम जब माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाए गए विस्फोटकों को खोजकर निष्क्रिय करने के मिशन पर थी, तभी एक IED अचानक विस्फोटित हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवानों ने मौके पर ही सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे जो उपचार के दौरान शहीद हो गए। वहीं शहीद होने वालों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं। घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था किंतु इलाज के दौरान वे भी शहीद हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई महीनों से आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली सूचनाओं और खुफिया इनपुट के आधार पर बस्तर रेंज में सैकड़ों IED बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं। सुरक्षा बल लगातार जंगलों में छिपाए गए विस्फोटकों को खोजने और नष्ट करने का अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में कांकेर जिला पुलिस की टीम क्षेत्र में सक्रिय थी, जहां यह दुर्घटनावश विस्फोट हुआ।
इस घटना ने एक बार फिर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए घातक जाल और सुरक्षा बलों के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों को उजागर कर दिया है। शहीद जवानों के बलिदान से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं सुरक्षा बलों ने अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित