गरौठा में समाधान दिवस: 90 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

अपर जिलाधिकारी एवं एस पी ग्रामीण ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,दिया निस्तारण का आश्वासन

संपूर्ण समाधान दिवस में आये 90 प्रार्थना पत्र, 4 का मौके पर निस्तारण

तहसील सभागार गरौठा में आज मई माह के प्रथम शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार गौड़ एवं एस पी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद्र कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान राजस्व विभाग के 67, पुलिस विभाग के 7,विकास के 2,समाज कल्याण के 3 तथा अन्य विभागों से संबंधित 7 प्रार्थना पत्रों सहित कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
प्राप्त शिकायतो में 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए उपजिलाधिकारी ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, तहसीलदार अमृतलाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गरौठा सुरजीत सिंह, गरौठा सर्किल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज