छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
मुंगेली जिले के लोरमी से 10वीं के छात्र अंशुल शर्मा ने 99% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अंशुल की इस ऐतिहासिक सफलता से मुंगेली जिला और लोरमी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने फोन पर अंशुल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।





