गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम का विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दी…. इस मौके पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगी और विकास को नई गति देगा … उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश दंगे, कर्फ्यू और परिवारवाद में जकड़ा हुआ था, लेकिन अब इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है…. बता दे… इस बहूचर्चित गंगा एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री ने रिमोट बटन दबाकर दोपहर 12:31 बजे उद्घाटन किया और प्रदेश के विकास में इसे ऐतिहासिक कदम बताया…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है…. उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे विकास और विरासत का संगम है, जो 12 जिलों को जोड़ते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा…. इस मौके पर पीएम मोदी तीखे तेवर के साथ विपक्ष पर जमकर बरसे…. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को महिला विरोधी बताया… इसके साथ ही पीएम मोदी बंगाल का जिक्र करना नहीं भूले…. उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है…. और वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं… प्रधान मंत्री ने NDA की लगातार हो रही जीत पर सभी को बधाई दी और कहा मुझे विश्वास है इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है…. देखा जाए तो भारत के अलग-अलग इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहा है लेकिन उस डेवलपमेंट में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है… जिसपर विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य की सरकारो पर आरोप लगा रहा है…. जो आने वाले वक़्त में बीजेपी के लिए चिंता का विषय होगा…..

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार