भदोही में उद्योग-व्यापार बैठक, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं उद्योग व्यापार मण्डल के व्यापारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा उपस्थित उद्यमियों, व्यापारियों से कहा गया कि जिले में व्यापारियों, उद्यमियों निवेशको से संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में किया जायेगा। व्यापारियों/उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाये और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार प्राथमिकता पर निस्तारण समय से किया जाये, जिससे कि जनपद में अधिक से अधिक रोजगार के साधन सृजित हों, उद्यमी अपने उद्योग को बेहतर ढंग से संचालित कर सके। साथ ही खाद्यय विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण विभाग, व्यापार कर विभाग एवं अन्य विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। साथ ही साथ अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि व्यापारियों के विद्युत संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण कराए।
जिलाधिकारी ने जनपद के औद्योगिक विकास के क्रम में निवेशकों से मास्टर प्लान पर ही चर्चा किया। उन्होंने बीडा क्षेत्रवासियों से नक्सा पास कराकर ही निर्माण कार्य करने की अपील किया। उन्होंने उपयुक्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको द्वारा जमीन व राजस्व से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग, निर्यातकगण, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, जनपद के व्यापारी,उद्यमी, निवेशक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी गण सहित अन्य सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें। भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार