पत्नी को लेने गया युवक, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

पत्नी को लेने जीजा के घर गया था चंदन, झांसी पहुंचने से पहले मौत

परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर —————–
टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम खुमानगंज में 26 वर्षीय चंदन पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पत्नी, उसकी बहन और जीजा पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक चंदन पटेल, पिता घनाराम पटेल, घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी सुनीता पटेल को वापस लाने के लिए उसके जीजा जितेंद्र पटेल के घर गया था। पत्नी अपनी बहन ममता पटेल के साथ जीजा के यहां रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि वहीं चंदन की तबीयत संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक बिगड़ गई।
हालत बिगड़ने पर परिजन चंदन को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन चंदन जिंदगी की जंग हार गया और झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की आशंका जताई गई है, जिसके बाद परिवार में आक्रोश है।
मृतक के पिता घनाराम पटेल का दावा है कि मौत से पहले चंदन ने उन्हें बताया था कि उसे जहर दिया गया है। परिजनों ने पत्नी सुनीता पटेल, उसकी बहन ममता पटेल और जीजा जितेंद्र पटेल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस बयान को जांच का अहम आधार मान रही है।
चंदन की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे 5 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है। पूरे गांव में मातम पसरा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से रमेश शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र से सटे बजरंगबली नगर पार्ट-2 (VIP कॉलोनी) में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक-दो नहीं बल्कि 4 से 5 चारपहिया वाहनों के…

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल द्वारा पप्पू यादव व राहुल गाँधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित। एंकर -दिल्ली संसद परिसर में भगवा चोला धारण कर साधु-संतों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

“फतेहपुर: कार्रवाई के बाद फिर सजा औंग हाईवे चौराहा, अतिक्रमण पर सवाल”

“फतेहपुर: कार्रवाई के बाद फिर सजा औंग हाईवे चौराहा, अतिक्रमण पर सवाल”

“बौध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार”

“बौध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार”

“शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल”

“शिलानाथ धुनी में 200 आम के पौधों से शुरू हुई विशाल आम वाटिका की पहल”

“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”

“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”