पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
दिनेश मानकर | गोदिया (महाराष्ट्र)
गोंदिया जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया ए.ओ.पी. कैंप से कुछ ही दूरी पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे सामने आई।
मृतक की पहचान पिपरिया-चिचटोला निवासी हरिलाल गावड़े (उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से लापता था, हालांकि इसकी जानकारी आसपास के लोगों को नहीं थी।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि शव पेड़ पर करीब 5 फीट की ऊंचाई पर फंदे से लटका हुआ था। शव पर कुछ गंभीर चोटों के निशान भी दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मौके पर मृतक की चप्पल, चश्मा और मोबाइल व्यवस्थित रूप से रखे मिले, जिससे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका भी जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सालेकसा थाना प्रभारी भूषण बुराड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सालेकसा ग्रामीण अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक के परिवार में पत्नी, दो विवाहित पुत्र और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। परिवार के सदस्यों ने घटना को लेकर फिलहाल अनभिज्ञता जताई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार