जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पहली बार होगी डिजिटल जनगणना

पहली बार डिजिटल जनगणना होगी — एसडीएम अनुराग निंगवाल
जनगणना 2027हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
एंकर:-
जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं एसडीएम अनुराग निंगवाल के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार ललित शर्मा के संचालन में मॉडल स्कूल करैरा में प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
एसडीएम निंगवाल ने बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी। इसमें न तो कागजी कार्यवाही होगी और न ही गृह स्वामियों से किसी प्रकार के दस्तावेज लिए जाएंगे। सभी जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप अवस्थी के अनुसार पहले चरण में 114 प्रगणक और 19 सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन कक्षों में डिजिटल माध्यम से दिया जा रहा है, जहां अलग-अलग फील्ड ट्रेनर्स द्वारा व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। फील्ड ट्रेनर्स मुकेश शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, जगभान सिंह लोधी, शिवकुमार लोधी, मो सादिक, एवं अवनीश श्रीवास्तव द्वारा तीन कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना की मूल अवधारणा, मकान सूचीकरण, भवन जनगणना, परिवार नक्शा निर्माण और एचएलओ एप संचालन सिखाया गया। दूसरे दिन 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पहले दिन का मूल्यांकन टेस्ट लिया गया। तीसरे दिन फील्ड में जाकर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराया जाएगा।
सुपरवाइजर्स और प्रगणकों ने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पेयजल, भोजन और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई है। पहली बार घर जैसा कच्चा भोजन दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए आभार व्यक्त किया है।
यह डिजिटल जनगणना भविष्य की आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा