IGNTU में खराब भोजन पर छात्राओं का प्रदर्शन, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

अनुप्पुर

अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने और खराब गुणवत्ता के विरोध में छात्राओं ने रात में जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में सांसद हिमाद्री सिंह ने संज्ञान लेते हुए प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और मेस संचालक पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।
खराब भोजन पर भड़की छात्राएं, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एक बार फिर भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शुल्क जमा करने के बावजूद उन्हें गुणवत्ता विहीन एवं कीड़े युक्त भोजन परोसा जा रहा है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
छात्राओं का कहना है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी के कारण अब छात्राएं विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हो गई हैं।
मामले में क्षेत्रीय सांसद के संज्ञान लेने के बाद भी स्थिति में सुधार न होने से छात्राओं में नाराजगी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि शिकायत सुनकर केवल औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई गई और मामला मीडिया तक सीमित रह गया, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
छात्राओं ने बताया कि इससे पहले भी भोजन की गुणवत्ता और पर्याप्त भोजन न मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस बार छात्राओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराते हुए बेहतर भोजन व्यवस्था की मांग की है।
छात्राओं का कहना है कि अच्छा स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के लिए पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन बेहद आवश्यक है, लेकिन विश्वविद्यालय में यह बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा