देवास एमजी रोड पर सुंदरीकरण बना मुसीबत, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

देवास।
शहर को चमकाने के दावों के बीच एमजी रोड पर चल रहा नगर निगम का सुंदरीकरण अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। करोड़ों रुपए खर्च कर किए जा रहे चौड़ीकरण और नाला निर्माण के काम में भारी लापरवाही सामने आ रही है, जिससे व्यापारियों और रहवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
गुरुवार को हालात उस समय बिगड़ गए जब नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा की जा रही खुदाई को भाजपा नेता और व्यापारी नरेंद्र सोलंकी ने रुकवा दिया। उनका आरोप है कि काम पूरी तरह मनमर्जी से किया जा रहा है। बिना किसी माप-जोख के नाला खोदा जा रहा है और मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहता, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि काम की रफ्तार बेहद धीमी है और अव्यवस्थित तरीके से खुदाई के कारण उनका कारोबार चौपट हो रहा है। दुकानों के सामने गड्ढे, धूल और कीचड़ ने ग्राहकों का आना लगभग बंद कर दिया है। लोगों का साफ कहना है कि नगर निगम का यह सुंदरीकरण अब उनके लिए सिरदर्द बन चुका है।
जनता बैंक चौराहा से सयाजी द्वार तक बनाए जा रहे इस नाले पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अधूरा काम, तोड़फोड़ और बिना प्लानिंग के चल रही खुदाई ने पूरे प्रोजेक्ट को सवालों के घेरे में ला दिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी निर्माण कार्य को लेकर निगम इंजीनियर श्यामसुंदर और स्थानीय व्यापारियों व रहवासियों के बीच तीखी नोकझोंक हो चुकी है। उस दौरान भी निर्माण में गड़बड़ी और पक्षपात के आरोप लगे थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि शहर को संवारने के बड़े-बड़े दावे करने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधि आखिर मौके से दूर क्यों हैं..? क्या उन्हें आम जनता और व्यापारियों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही, या फिर सब कुछ जानकर भी अनदेखी की जा रही है?
फिलहाल एमजी रोड पर विकास से ज्यादा अव्यवस्था और विवाद नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि देवास में सुंदरीकरण अब सुंदर कम और सिरदर्द ज्यादा बन गया है।

विजुअल
बाइट -नरेंद्र सोलंकी व्यापारी

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा