105 साल पुराने घर पर चला बुलडोजर, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

105 साल पुराने आशियाने पर चला निगम का बुलडोजर: रो-रोकर पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
​जबलपुर के गोल बाजार क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ने एक परिवार को खुले आसमान के नीचे आने पर मजबूर कर दिया है। पीड़ित साध्वी भगवती प्रिया ने रोते हुए बताया कि वे पिछले 105 वर्षों से इस स्थान पर रह रहे हैं और उनके पास बिजली बिल, टैक्स रसीद व अन्य सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के प्रशासन ने अचानक उनके घर को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान घर में रखा कीमती सामान, जेवर और यहाँ तक कि घर के मंदिर में स्थापित मूर्तियों व धार्मिक ग्रंथों को भी भारी क्षति पहुँची है, जिससे परिवार की धार्मिक भावनाएं और जीवन भर की पूंजी दोनों आहत हुई हैं।
​पीड़ित परिवार ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों पर गुंडागर्दी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। भगवती प्रिया का कहना है कि उनके बीमार पिता, जो हाल ही में एक गंभीर ऑपरेशन से गुजरे हैं, को भी प्रशासन ने नहीं बख्शा और उनके भाई-बहनों को थाने में बंद कर दिया गया। परिवार का दावा है कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से भी घर बनाए रखने की अनुमति मिली थी, फिर भी स्थानीय प्रशासन ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके पूर्वजों के समय से बने मकान को तोड़ दिया। अब यह बेसहारा परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है और शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

बाइट सीएसपी रितेश कुमार शिव
बाइट साध्वी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला