रीठी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, शव गड्ढे में छिपाया था

रीठी मर्डर मिस्ट्री को पुलिस नें सुलझाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

सबूत मिटाने शव को बूढ़ा पहाड़ के नीचे एक गड्ढे में फेंक दिया था

कटनी‌ जिले के रीठी थाना क्षेत्र में हुए एक जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुरानी रंजिश की आग में सुलगते विवाद ने 12 मार्च 2026 को खूनी रूप ले लिया, जब पारधी डेरे में एक व्यक्ति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
सूचना के अनुसार, मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी और उनके साथियों ने सुनियोजित तरीके से उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारा। इसके बाद चाकू और बका से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को बूढ़ा पहाड़ के नीचे एक गड्ढे में फेंक दिया। मानो यह वारदात कभी सामने ही न आए। हत्या के तुरंत बाद आरोपी अपने पूरे पारधी डेरे के साथ अज्ञात स्थान पर फरार हो गए। पुलिस के लिए यह मामला किसी पहेली से कम नहीं था ना कोई सुराग, ना कोई ठिकाना।पुलिस की सूझबूझ और लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र के जरिए अहम सुराग मिला। आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हैं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बिहार के लिए कूच किया।काफी मशक्कत के बाद मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी और सोजन पारधी को दबोच लिया गया।घटना 12 मार्च 2026 की है, जब डिजाईन बाई ने सूचना दी कि ग्राम बूढ़ा ललितपुर निवासी मेहराज पारधी, टन्नी पारधी सहित अन्य लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उसके पति उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अगवा कर लिया। बाद में आरोपियों ने चाकू और बका से बेरहमी से हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना में छिपे हैं।इस पर तत्काल विशेष टीम गठित कर बिहार भेजी गई जहां पुलिस ने गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को बिहार न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाया गया, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद सहित रीठी थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज